Latehar: होली के मौके पर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की मामूली विवाद में लात घूसों से पीट कर हत्या कर दी. घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के शीशाडीह ग्राम की है. जानकारी के मुताबिक जगदीश नगेसिया नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सरिता नगेसिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि शनिवार को होली के मौके पर जगदीश नगेसिया शराब के नशे में धुत घर पहुंचा. घर में पति- पत्नी के बीच किसी बात को ले कर विवाद हो गया. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि जगदीश नगेसिया अपनी पत्नी को लात व घूसों से पीटने लगा. उसने अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसने दम तोड़ दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना महुआडांड़ थाना को दी गई. सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
लातेहार- शराबी पति ने पत्नी की पीट पीट कर जान ली, गिरफ्तार
Last Updated: Mar 16, 2025 12:00 AM (IST)