Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : शराबी चाचा ने भतीजे की टांगी से मारकर हत्या की

Latehar :  मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो गांव में नशे की धुत में चाचा मुनि यादव ने अपने भतीजे की टांगी से मार कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार रात मुनि यादव शराब के नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था. जब 35 वर्षीय भतीजा उसको समझाया और अपने घर आ गया. इसके बाद मुन्नी यादव टांगी लेकर उसके घर पहुंचा और अचानक उसके सिर पर टांगी से वार कर दिया. जिससे वह लहु-लुहान हो गया. आनन-फानन में ग्रामीण उसे मनिका अस्पताल लेकर गये. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया और रिम्स रेफर कर दिया. रांची रिम्स ले जाने के क्रम में लातेहार के होटवाग ग्राम के पास उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-icse-10th-and-12th-board-results-released-check-here/">Breaking

: ICSE 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही