Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : शराबी पति ने की पत्नी के साथ मारपीट

Advertisement
Advertisement
Latehar :  जिले के बेतला पंचायत के कुटमु स्थित भुइयां टोला में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ नशे की हालत में जम कर मारपीट की. इस मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. पति राजदुलार भुइयां शराब के नशे में घर पहुंचा. इसी दौरान कुछ बात को ले कर पति-पत्नी में विवाद हो गया. इसके बाद राजदुलार ने अपनी पत्नी मालो देवी (60) के साथ जम कर मारपीट की. इस मारपीट में उसके सिर व हाथों में काफी चोटें आयी है. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह के निर्देश पर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां डॉ अनुपमा एक्का ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पीडि़ता के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raided-in-bagbera-parsudih-kadma-and-sonari/">जमशेदपुर

: आबकारी विभाग का बागबेड़ा, परसुडीह, कदमा व सोनारी में छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही