Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीटीओ और डीएसपी ने चलाया अभियान, कई वाहन चालक पकड़ाए

Latehar : डीसी भोर सिंह यादव एवं एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक डॉ. कैलाश करमाली ने शहर के थाना चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. दौरान अधिकारियों ने वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट व हेलमेट आदि की जांच की. अधिकारियों ने कई वाहन चालकों को पकड़ा एवं उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी. डीटीओ ने कहा कि वाहन जांच आपकी सुरक्षा के लिए ही चलाया जा रहा है. उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि दुर्घटनाओं में अधिक जानमाल की हानि हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने से होती है. उन्होंने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा व वाहन के अन्य कागजातों को दुरूस्त रखने की हिदायत दी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही