Search

 
 
 

लातेहार : डीटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 40 हजार वसूले गये जुर्माना

 
Latehar:  जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के थाना चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में बिना हेलमेट मोटरसाईकिल चला रहे 22 लोगों का चालान काटा गया. कुल 40,500 रूपये का जुर्माना वसूला गया. डीटीओ कुमार ने कहा कि अब नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. बाइक दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है. हेलमेट पहन कर मोटरसाइकिल चलाने से दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा 50 प्रतिशत से कम हो सकता है. उन्होंने वाहन चालकों को अपने वाहन का पूरा कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस साथ ले कर चलने की अपील की. डीटीओ ने कहा कि पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जायेगा. इसके अलावा उन्होने यातायात नियमों का भी पालन करने की अपील की. कहा कि ओवर स्पीड बाइक चलाना या सड़क पर किसी प्रकार का स्टंट करने वालों को पकड़ कर कार्रवाई की जायेगी. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वाहन जांच आपकी सुरक्षा के लिए चलाया जाता है और इसमें सहयोग अपेक्षित है. जांच अभियान में मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार व डीआरएसएम तनवीर हुसैन समेंत सड़क सुरक्षा सेल के सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-provision-of-high-mast-light-and-toilet-in-the-co-operative-turn/">धनबाद:

को-ऑपरेटिव मोड़ पर हाइमास्ट लाइट व बाजार में शौचालय की होगी व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही