Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डीटीओ ने 14 वाहनों का काटा चालन, 143500 रुपए वसूला जुर्माना

डीटीओ ने वाहन चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त रखने की भी हिदायत दी.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) उमेश मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को चंदवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान भारी वाहनों के कागजात व बसों में ओवरलोडिंग की जांच की गई. नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा गया. बस चालकों को ओवरलोड पैसेंजर नहीं ले जाने की हिदायत दी गयी. इस दौरान कुल 76 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 14 वाहनों का चालान काटा गया और उनसे कुल 1,43,500 रुपए जुर्माना वसूला गया.


डीटीओ ने वाहन चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त रखने की भी हिदायत दी. कहा कि वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं रहने पर दुर्घटना की स्थिति में क्षतिपूर्ति दावा भुगतान में परेशानी आती है. इस दौरान डीटीओ ने सड़क से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगा कर चलने की चेतावनी दी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही