Search

 
 
 

लातेहारः हार के डर से सरकार ने दलगत चुनाव नहीं कराया- प्रतुल

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता  प्रतुल शाहदेव गुरुवार को लातेहार पहुंचे. उन्होंने नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित नगर अध्यहक्ष पद के प्रत्या्शी महेश सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया.
 

Latehar : झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता  प्रतुल शाहदेव गुरुवार को लातेहार पहुंचे. उन्होंने नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित नगर अध्यहक्ष पद के प्रत्या्शी महेश सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया. बाद में प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि सरकार ने हार के डर से दलगत चुनाव नहीं कराया. अगर दलगत चुनाव होते, तो झारखंड की 80 प्रतिशत सीटों पर भाजपा की जीत तय थी.


उन्होंने कहा कि पिछले दो नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराये गये. लेकिन इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराये जा रहे हैं, इसमें धांधली से इंकार नहीं किया जा सकता. उन्होंकने कहा कि सरकार का पूरा सिस्टाम भ्रष्टासचार में डूबा है. सरकार दस हजार करोड़ रुपये के खर्च का लेखा-जोखा नहीं दे पा रही है. इस सरकार के कार्यकाल में बहन-बेटियों के साथ बलात्का र हो रहे हैं. हत्याकयें बढ़ी हैं.


शाहदेव ने कहा कि प्रत्याशी महेश सिंह युवा, कमर्ठ व राष्ट्ररवादी सोच के हैं. उनकी प्राथमिकताओं में क्षेत्र से होल्डिंग टैक्से को कम या समाप्ता करना शामिल है. इसके लिए जो भी कानूनी कदम उठाना पड़ेगा, उसे उठाया जायेगा. महेश सिंह ने कहा कि अगर जनता ने मौका दिया, तो लोगों की उम्मीचदों पर खरा उतरूंगा. मौके पर भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव, जिला अध्यउक्ष वंशी यादव, पूर्व जिला अध्यधक्ष पंकज सिंह, चुनाव संयोजक राकेश दुबे, लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, भाजपा नगर अध्ययक्ष विवेक चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही