Search

 
 
 

लातेहार : विद्यालय की लापरवाही से दो छात्रा नहीं दे पायी इंटर की परीक्षा

 
Latehar:  विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से दो छात्रा जैक द्वारा आयोजित इंटरमीडियट की परीक्षा नहीं दे पायी. उनका एक साल बर्बाद हो गया. मामला शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ बालिका विद्यालय, लातेहार का है. शिल्पी कुमारी (होटवाग) और खुशबू कुमारी (बहेराटांड़) का कहना है कि विद्यालय प्रबधन की लापरवाही से उनका एक वर्ष बर्बाद हो गया. परीक्षा में शामिल नहीं होने के कारण दोनों छात्रा काफी मायूस और हताश है. दोनो छात्राओं का एडमिट कार्ड ही नहीं आ पाया. उसने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के द्वारा स्कूल और पंजीकरण फीस मांगा गया था. दोनों छात्राओ ने क्रमश: 800 और 640 रूपये जमा कराये थे. बावजूद इसके उनका रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन नहीं किया गया. इस कारण दोनों छात्रा का प्रवेश पत्र नहीं मिला. हालांकि इस संबंध में उन्होने उपायुक्त को एक ज्ञापन पूर्व में सौंपा था. छात्राओं ने बताया कि जब इस संबध में उन्होने प्रधानाध्यापिका व हिंदी शिक्षक से बात की तो उन्होने कहा कि इस वर्ष तुम दोनों परीक्षा देती तो फेल हो जाती है. इन दोनो छात्राओ ने स्कूल प्रबधंन पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/tmc-lashed-out-at-modi-government-said-one-nation-one-election-is-a-secret-agenda-to-bring-dictatorship-in-india/">मोदी

सरकार पर बरसी टीएमसी , कहा, एक राष्ट्र-एक चुनाव भारत में तानाशाही लाने का गुप्त एजेंडा  

क्या कहती हैं स्कूल की प्रधानाध्यापिका

इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि दोनों छात्राओं ने एडमिट कार्ड नहीं मिलने की जानकारी अंतिम समय में उन्हें दी. दोनों छात्राओं की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ. उन्होंने कहा की जानकारी मिलने पर रांची के नामकुम स्थित जैक ऑफिस जाकर पदाधिकारी से मुलाकात की गई. लेकिन अन्य छात्रों का एडमिट कार्ड जारी हो जाने और समय निकल जाने के कारण दोनों छात्राओं का एडमिट कार्ड नहीं मिल सका. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-6-people-sent-to-jail-for-coal-theft-10-bikes-seized/">धनबाद

: कोयला चोरी में 6 लोगों को भेजा जेल, 10 बाइक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही