Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बीडीएम पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नहीं होने से लोगों में बढ़ता जा रहा आक्रोश

Ashish Tagore Latehar: सीआइसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड की लाइफलाइन मानी जानी वाली बीडीएम पैंसेजर ट्रेन (03359 व 03360) का परिचालन नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोग स्थानीय सांसद व विधायक से ले कर धनबाद रेल मंडल के कई अधिकारियों से बीडीएम पैसेंजर ट्रेन को पुन: चालू कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. ऐसे में अब लोग अब गोलबंद हो रहे हैं. लोग अब रेल चक्का जाम करने के मूड में हैं. इसे भी पढ़ें :पुलिसकर्मी">https://lagatar.in/policemans-murder-accused-convicted-sentenced-to-life-imprisonment/">पुलिसकर्मी

की हत्या का आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

आमलोगों के लिए वरदान बीडीएम पैसेंजर ट्रेन

बता दें कि विगत चार दशकों से अधिक समय से इस रेलखंड में बीडीएम पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो रहा है. इस रेलखंड में कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क मार्ग से जाना थोड़ा मुश्किल है. उन गांवों के लोग बीडीएम ट्रेन से सफर करते थे. यह हर छोटी-बड़ी स्टेशनों पर रूकती थी. इसके अलावा इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों के अपेक्षा काफी कम किराया है. अधिकाशं गरीब व मध्यम वर्ग के लोग इस ट्रेन में सफर करते हैं. बरकाकाना से खुल कर वाराणसी तक जाने वाली यह ट्रेन लोगों के लिए काफी मददगार थी. जिसका परिचालन वर्तमान में बंद कर दिया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-19.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक

बरवाडीह रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि बीडीएम सवारी गाड़ी का परिचालन 29 मई तक स्थगित करने के लिए हाजीपुर जोन द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है. इससे पहले 29 अप्रैल तक इस ट्रेन को स्थगित किया गया था. तकनीकी कारणों से बीडीएम ट्रेन को स्थगित किया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prachi-mahto-a-student-of-govind-vidyalaya-won-a-silver-medal-in-the-state-level-wushu-competition/">जमशेदपुर

: राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गोविन्द विद्यालय की छात्रा प्राची महतो को रजत पदक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rrrr-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

परिचालन नहीं हुआ तो आंदोलन : रवि कुमार डे

वहीं चंदवा के समाजसेवी रवि कुमार डे ने कहा कि इस ट्रेन के बंद हो जाने से आप लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है. बीडीएम सवारी गाड़ी बंद होने से इस रेलखंड के दायरे में निवास करने वाले लोग काफी परेशान हैं. अगर इस ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही