Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सर्वे में हुई गड़बड़ी से जिले में खूनी संघर्ष की आशंका हुई प्रबल

पूर्व में बेची गयी जमीन पर विक्रेता जमाने लगे हैं हक, 379068 एकड़ भूमि का सर्वे, 80 फीसदी में हुई गड़बड़ी Latehar (Ashish Tagore) : लातेहार जिला विगत कई दशकों तक नक्सवाद व उग्रवाद की चपेट में रहा है. हालांकि पिछले कई वर्षों से जिले में उग्रवाद व नक्सलवाद की तपिश थोड़ी कम अवश्य हुई है. लेकिन जिले में किये गये हाल के सर्वें में हुई गड़बड़ियां एक बार फिर जिले को खूनी संघर्ष की आग में झोंक रहा है. अगर यह कहें कि हाल के सर्वें में हुई गड़बड़ी जिले में एक बार फिर नक्सलवाद व उग्रवाद को पनपने में उर्वरक का काम करने लगा है, तो गलत नहीं होगा. सर्वे में हुई गड़बड़ियों के कारण जिले के 772 गांवों में घोर तनाव व्याप्त है. जिले के विभिन्न दीवानी अदालतों में मुदकमे दायर हो रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उग्रवादियों के जन अदालतों में भी मामला लाने लगे हैं. ज्ञात हो कि जिले में माओवादियों के पांव जमने के पीछे केवल भूमि विवाद था. वर्ष 2015 में हाल सर्वे के आधार पर भूमि का अभिलेख संधारण करने का आदेश सरकार के द्वारा दिया है. ​जिले के कुल 379068 एकड़ भूमि का सर्वे किया गया है और इसमें 75 से 80 फीसदी सर्वे में गड़बड़ी हुई है. सर्वे करने वालों ने बगैर पंजी-दो एवं बिक्री की अभिलेखों की जांच पड़ताल किये ही पुराने केथ्रेडल सर्वे के आधार पर रैयतों का नाम रिविजनल सर्वे (हाल सर्वे) में चढ़ा दिया है. जो बातें उभरकर सामने आ रही है, उसके अनुसार कई चालाक व दबंगों ने बड़ी ही चालाकी से सर्वे करने वालों को खुश कर अपना नाम हाल के सर्वे में दर्ज करा लिया. नया खतियान का प्रकाशन होते ही वे अपने बेचे गये भूमि पर पुन: अपना दावा पेश कर ऑनलाइन रसीद भी कटवा ली है. रसीद कटते ही बेची गयी भूमि पर उन्होंने अपना मालिकाना हक जताना शुरू कर दिया है. इससे गांवों में खूनी संघर्ष की आशंका प्रबल हो गयी है. बरसात व खेती का मौसम शुरू होते ही जिले के वि​​भिन्न गांवों में इस मामलों को लेकर घोर तनाव व्याप्त है. ग्राम कचहरी एवं संरपंचों के पास विवादों की लंबी फेहरिस्त हो गयी है. शहरी क्षेत्र छोड़ कर इन गांवों में ऑनलाइन हुई पंजी-2 लातेहार जिला मुख्यालय स्थित अधिसूचित क्षेत्र को छोड़ कर लातेहार ग्रामीण क्षेत्र की 166, चंदवा अंचल की 85, बालूमाथ की 67, गारू के 74, मनिका की 84, बारियातू की 56, महुआडांड़ के 106 तथा हेरहंज अंचल के 51 गांवों की भूमि अभिलेख ऑनलाइन हो गया है तथा ऑनलाइन लगान वसूली की जा रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-income-tax-raids-on-the-premises-of-deoghars-hari-om-laxmi-jewellers-the-link-is-related-to-prem-prakash-case/">BREAKING

: देवघर के हरि ओम लक्ष्मी ज्वेलर्स के ठिकानों पर आयकर का छापा, प्रेम प्रकाश केस से जुड़ी है कड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही