Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आग लगने से घर के सारे सामान जलकर राख, पीड़ित ने मदद की लगाई गुहार

Latehar : सदर थाना क्षेत्र स्थित तरवाडीह पंचायत के बनबिरवा गांव में एक घर में आ लग गयी. इस अगलगी में घर के लाखों के सामान जलकर राख हो गया. जिससे फुलेदव सिंह को काफी नुकसान हुआ है. फुलदेव सिंह ने बताया कि घर में खाना बन रहा था. इसी दौरान आग की चिंगारी से रसोई में रखे कपड़े और अन्य सामग्रियों में आग लग गयी. अगलगी की घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गयी. शोर सुनकर पड़ोस वाले आये और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पूरे घर में आग फैल गयी. (पढ़ें, कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-modi-said-congresss-track-record-of-false-guarantees-is-old-the-treasury-will-also-become-empty/">कर्नाटक

: मोदी ने कहा, कांग्रेस का झूठी गारंटियों का ट्रैक रिकॉर्ड पुराना है, खजाना भी खाली हो जायेगा…लेकिन…)

फुलदेव सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी

आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिया. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर और उसमें रखे सारे सामान जल राख हो चुके थे. फुलदेव सिंह ने कहा कि घर का सारा सामान जल गया है. खपरैल छत भी जल चुका है. अब उनके पास रहने व खाने के लाले पड़ गये हैं. उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-announced-to-quit-the-post-of-ncp-president/">शरद

पवार ने NCP के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही