Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जनसेवकों की हड़ताल से बढ़ गई गरीबों की परेशानी

Latehar : जिले के जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को 24 वें दिन भी समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे. बता दें कि जनसेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से कई विभागों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. समय पर खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण कार्य नहीं हो पा रहा है. सबसे बड़ी बात की गरीबों का राशन कार्ड बनाने का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो गया है. वृद्धा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि ऋण माफी एवं ईकेवाईसी का कार्य भी प्रभावित हो गया है. जन सेवकों की हड़ताल के कारण आगामी खरीफ योजना का कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना बन गई है. इसके अलावा मिट्टी जांच प्रयोगशाला में किसानों के मिट्टी के नमूनों की जांच और सांख्यिकी का कार्य प्रभावित हो गया है. इसे भी पढ़ें : लव">https://lagatar.in/love-jihad-case-hindu-organizations-and-women-protest-demand-hanging-of-the-accused/">लव

जिहाद मामला : हिंदू संगठनों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग की

हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार नहीं कर रही पहल : रामनाथ यादव 

जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण इतने दिनों तक हड़ताल चल रहा है. सरकार हड़ताल को समाप्त करने की कोई पहल नहीं कर रही है. जिला सचिव लव कुमार पासवान और प्रवक्ता रघुनंदन राम ने कहा कि 24 दिन से जनसेवक हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई पहल नहीं की है. धरना में प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लगातार">https://lagatar.in/lpg-cylinder-prices-reduced-for-the-third-consecutive-month-gas-will-be-cheaper-by-rs-83-5/">लगातार

तीसरे माह घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, 83.5 रुपये सस्ती मिलेगी गैस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही