Search

 
 
 

लातेहार : डीवीसी ने तुबेद कोलियरी क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 
Latehar : लातेहार जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीवीसी से संचालित तुबेद कोलियरी प्रबंधन ने शुक्रवार को क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. प्रबंधन ने CSR के तहत तुबेद कोल परियोजना क्षेत्र की नेवाड़ी पंचायत के जेरजेर टोला व धोबिया झारण गांव में 100 से ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया. कंपनी के उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार ने बताया कि इसके बाद तुबेद, नेवाड़ी, डीही और मंगरा आदि गांवों में भी कंबल का वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि डीवीसी अपने सीएसआर दायित्वों के तहत नेवाड़ी और डीही पंचायत के जरूरतमंद व वृद्ध ग्रामीण महिलाएं, किसान व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है. क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, खेल, स्वरोजगार, कृषि आदि के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है. मौके पर नेवाड़ी ग्राम पंचायत के मुखिया अमरेश उरांव समेत डीवीसी के कई पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : DIG">https://lagatar.in/hemant-government-should-purchase-paddy-at-rs-3200-per-quintal-as-per-its-promise-babulal-marandi-2/">DIG

में प्रोन्नत हुए चंदन सिन्हा को डीजीपी ने बैच लगाकर किया सम्मानित
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही