Search

लातेहार: डीवीसी ने किया डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन

Latehar: लातेहार जिला के तुबेद कोल माइंस परियोजना क्षेत्र के कोढ़ास गांव में डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन किया गया. दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिविर लगाया. डीवीसी के उप निदेशक, मानव संसाधन आरपी तिवारी ने बताया कि शिविर में डीवीसी की एमओआइसी डॉ. अलका जे लकड़ा, जीडीएमओ डॉ. निर्भय कुमार व फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की. साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण किया. शिविर में कुल 56 ग्रामीणों के डायबिटीज की जांच की गयी. इस दौरान आरपी तिवारी ने कहा कि इससे पहले भी डीवीसी के द्वारा परियोजना क्षेत्र के अन्य कई गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp