Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: डीवीसी ने किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 236 ग्रामीण हुए लाभान्वित

Latehar : दामोदर घाटी निगम के तुबेद कोयला खान परियोजना क्षेत्र के मंगरा ग्राम में नेत्र जांच शिविर लगा. शिविर में लोक नायक जयप्रकाश आंख अस्पताल, चौपारण (हजारीबाग) के चिकित्सा दल ने रोगियों की आंख जांच की. डीवीसी के उप निदेशक (एचआर) रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि मौके पर डीवीसी के प्रबंधक (वाणिज्य) उमेश कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका लकड़ा, वरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार व फार्मासिस्ट विवेक केरकेट्टा मुख्य रूप से उपिस्थत थे. उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 236 ग्रामीणों की आंख की जांच हुई. इनमें से 33 ग्रामीणों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया. उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल चौपारण सुरक्षित बस से भेज दिया गया है. शेष 13 रोगियों को गुरूवार को भेजा जायेगा. श्री तिवारी ने बताया कि नौ फरवरी को कोढांस व दस फरवरी को तुबेद ग्राम में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. कहा कि डीवीसी अपने सामाजिक दायित्वों के निवर्हन के दौरान ऐसी कई प्रकार की गतिविधियों को संचालित करती है. जिससे ग्रामीण लाभान्वित हो सकें. उन्होंने अगले दो नेत्र जांच शिविरों में भाग लेने की भी लोगों अपील की. इसे भी पढ़ें - आईईडी">https://lagatar.in/jawan-injured-in-ied-blast-critical-delhi-airlifted/">आईईडी

ब्लास्ट में घायल की जवान की हालत गंभीर, दिल्ली एयरलिफ्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही