Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल, जंगल व जमीन हमारा के नारों से गूंजा लातेहार समेत जिले की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar : वनाधिकार कानून को शक्ति से लागू करने एवं वन पट्टा देने की मांग को लेकर संयुक्त ग्रामसभा मंच व झारखंड वनाधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय में गुरुवार को एक विशाल रैली निकाली गयी और आमसभा किया गया. आक्रोश रैली शहर के बाजारटांड से प्रारंभ हुआ. इसके बाद मेन रोड होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची. रैली में ग्रामीण जल, जंगल, जमीन हमारा है, वन पट्टा हमारा अधिकार आदि के नारे लगा रहे थे. महिलाएं अपनी पीठ पर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर रैली में शामिल हुईं.

समाहरणालय परिसर में की गयी आमसभा

समाहरणालय पहुंचने पर रैली आमसभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए बरवाडीह जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने अबुआ वीर दिशुम अधिकार कानून- 2023 लाकर ग्रामसभा की शक्तियों को कमजोर किया है. इसका विरोध जरूरी है. उन्होंने कहा कि न लोकसभा न विधानसभा ग्राम सभा सबसे बड़ा है. उन्होने चेतावनी दी कि अगर दिसंबर माह तक वन पट्टा नहीं दिया गया तो 18 जनवरी 2024 से जिला मुख्यालय में घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जायेगा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हजारों व्यक्तिगत वन अधिकार दावा अनुमंडल व जिला स्तर पर लंबित है. जबकि हजारों व्यक्तिगत वन अधिकार के दावा को गैर कानूनी तरीके से निरस्त किया गया है. सरयु प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि जिला में परपंरागत वन निवासियों के वन अधिकार के दावा के कानूनों की गलत व्याख्या देकर उसे निरस्त किया जा रहा है. सभा के बाद डीसी को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया.

ये थे मौजूद

मौके पर धोती फादर, मदेश्वरी सिंह, महेंद्र उरांव, सत्यनारायण भगत, नंद किशोर गंझू, संतोष उरांव, महेंद्र उरांव, गणेश अगेरिया, हरदयाल भगत समेत हजारों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.

13 को बाधित रहेगी बिजली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-106.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : 13 अक्टूबर को शहर के विभिन्न इलाकों में क्रमवार बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं दीवाली को बिजली के तारों से सटे पेड़ों की टहनियों एवं अन्य मेंटनेंस कार्यों के लिए लातेहार शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, करकट, मेन रोड, धर्मपुर, शिवपुरी एवं राजहार क्षेत्र में क्रमवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होंने बिजली से जुड़ी सभी आवश्यक कार्य सुबह में कर लेने का आग्रह किया है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.

वनअधिकार समिति गठित, मनोज यादव बने अध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-79.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालूमाथ (लातेहार) : प्रखंड के बसिया पंचायत के पिंडारकोम सामुदायिक भवन में ग्राम प्रधान रामकुमार यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक की गयी. बैठक में डीसी लातेहार के पत्रांक 1597 के आलोक में अबुआ वीर दिशोम अभियान- 2023 के क्रियान्वयन को लेकर वन अधिकार समिति का पुनर्गठन किया गया. 15 सदस्यीय वन समिति के सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. चयनित सदस्यों में मनोज यादव, गंगेश्वर यादव, सोमन यादव, सुरेश यादव , मनोज राम, मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, प्रयाग गंझू ,उमेश राम, मो. ओसमा, कांति देवी, गीता देवी, ललिता देवी व फूलमती देवी का नाम शामिल है. चयनित सदस्यों ने वन समिति का अध्यक्ष मनोज यादव पिता कैलाशपति यादव को बनाया. मौके पर रोजगार सदस्य आजाद कुमार वर्मा, उप मुखिया जितेंद्र यादव, रामप्रवेश राम, प्रदीप यादव, परदेशी राम, संतोष यादव व शोभन यादव सहित कई महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही