Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः शिक्षा विभाग की समीक्षा, डीसी अबु इमरान ने दिये कई निर्देश

Advertisement
Advertisement
Latehar: समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अबु इमरान ने की. उपायुक्त ने सबसे पहले शिक्षा विभाग के द्वारा छात्रों के लिए संचालित योजनाओं  की समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें. उपायुक्त ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने, बच्चों को नियमित होमवर्क देने और प्रोजेक्ट कार्य को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए शिक्षकों के साथ बच्चों के अभिभावकों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी. डीसी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को होमवर्क एवं प्रोजेक्ट कार्य में सहयोग करें. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों को अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें बच्चों के प्रति जिम्मेवारी निभाने के लिए प्रेरित करने की बात कही. इस दौरान नियमित रूप से स्वच्छता को लेकर भी बैठक करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीसी ने शौचालय विहिन विद्यालयों को लेकर भी निर्देश दिये. उन्होंने पदाधिकारी को 15वें वित्त के तहत मिली राशि से स्कूलों में शौचालय और उसमें पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-बिष्टुपुर">https://lagatar.in/bistupur-woman-abducted-from-ch-area-in-the-morning-jhinkpani-police-rescued-from-the-clutches-of-kidnappers-in-a-few-hours/">बिष्टुपुर

: सीएच एरिया से सुबह महिला का अपहरण, कुछ ही घंटों में झींकपानी पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही