Latehar : लातेहार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर न्यायालय, स्थायी लोक अदालत में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस विशेष लोक अदालत में कुल आठ वादों का निष्पादन किया गया. जिसमे बैंक ऑफ बड़ौदा के तीन वादों का निपटारा हुआ. इन तीन वादों का निष्पादन कर डेढ़ लाख रूपये का राजस्व संग्रहण किया गया. विशेष लोक अदालत में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रिका राम, सदस्य डॉ. मुरारी झा व शकील अख्तर के अलावा पेशकार चंदन कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक राजेश सूड़ी, क्षेत्र अधिकारी अवधेश राम समेत कई अधिकारी व आम लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ceremonial-farewell-given-to-the-students-of-class-10-at-laxmi-memorial-school/">जमशेदपुर
: लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल में 10 के विद्यार्थियों को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई [wpse_comments_template]
लातेहार: विशेष लोक अदालत में किया गया आठ वादों का निष्पादन

Leave a Comment