Search

 
 
 

लातेहार : लोहरा जंगल से आठ आईईडी बम बरामद

 
सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन को मिली बड़ी सफलता बम निरोधक दस्ता ने जंगल में ही सभी बम को निष्किय किया Latehar:  सीआरपीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. सीआरपीएफ जवानों ने पुलिस को क्षति पहुंचाने की नीयत से प्लांट कर रखे गये आठ आईईडी को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन को सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई ग्राम के पास लोहरा जंगल में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गयी है. लातेहार एसपी से इस सूचना की पुष्टि होने के बाद बटालियन के कमाडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर जांच शुरू हुई. इस क्रम में ई/11 कंपनी के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कनौजिया के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ लोहरा जंगल में सर्च आपरेशन चलाया गया. इस दौरान जंगल के एक पहाड़ी के नीचे आठ अलग- अलग कंटेनर में रखा संदिग्ध सामान दिखा. इसके बाद सर्तकता बरतते हुए बटालियन के डॉग स्क्वायड टीम ने जब उन संदिग्ध वस्तुओं की जांच की, तो पता चला कि यह आईईडी है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-got-big-success-against-naxalites/">चाईबासा

: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सीरीज में जुड़े थे सभी आईईडी, हरेक बम का वजन डेढ़ किलो

पुलिस को क्षति पहुंचाने की नीयत से इसे एक सीरीज कर तारों से जोड़ा गया था. प्रत्येक कंटेनर का वजन तकरीबन डेढ़ किलोग्राम था. इसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर उक्त मार्ग पर आम लोगों की आवाजाही बंद करायी. इसके बाद बटालियन के बम निरोधक दस्ता ने आठों आईईडी को जंगल में ही निष्किय कर दिया. इस कार्रवाई ने एक बड़ी संभावित घटना को नाकाम कर दिया. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/bjp-ajsu-made-strategy-for-lok-sabha-and-gandey-assembly-by-elections/">लोकसभा

और गांडेय विस उपचुनाव को लेकर BJP-AJSU ने बनायी रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही