Latehar : जिला और पुलिस प्रशासन ने अवैध बालू उठाव के खिलाफ आज रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. अंचलाधिकारी नंदकुमार राम के नेतृत्व में अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय जाने वाली सड़क पर औरंगा नदी से एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया है.
छापामारी अभियान में अंचलाधिकारी के अलावा सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, एएसआई छत्रपाल, अंचल कर्मी एवं पुलिस जवान शामिल थे. जानकारी के अनुसार संजीत कुमार, उज्ज्वल गुप्ता, सतेंद्र पासवान, शुभम गुप्ता, पंकज यादव, समृद्ध पासवान, विजय भुईयां और नागेंद्र साव के ट्रैक्टर पकड़े गए हैं.
झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आज सुबह अचानक हुई कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. सीओ श्री राम ने बताया कि बालू का अवैध उठाव करते आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि एनजीटी के रोक के बावजूद बालू उठाव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.