Search

 
 
 

लातेहार : 17 मार्च को पंचमुखी हनुमान मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव, तीन दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

 
Latehar:   रेलवे स्टेशन रोड के राहार मोड़ के पास स्थित शिव-पावर्ती सह पंचमुखी हनुमान मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव 17 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. तीन दिवसीय अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति तैयारी में जुटी हुई है. मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक उर्फ चामू साव ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में है. कलश यात्रा में भाग लेने के लिए लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर थाना चौक, मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ तक पहुंचेगी और इसके बाद मानस पथ होते हुए औरंगा नदी घाट जायेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा जायेगा. उन्होने बताया कि 18 मार्च को मंदिर परिसर मे वेदी पूजन होगा जबकि 19 मार्च को हवन व पूर्णाहूति के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामदेव प्रसाद (आरपीडी) के अलावा गोविंद प्रसाद, मुरारी प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, उपेंद्र प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, पंचम गुप्ता, भोला सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, शंकर प्रसाद, उमेश गुप्ता, गजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, राहुल रंजन, सुमित कुमार, शिव दयाल प्रसाद, विश्वजीत प्रसाद व शिव प्रसाद समेत कई लोग सक्रिय हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-exposed-theft-in-the-house-of-retired-dvc-employee/">धनबाद

: रिटायर्ड डीवीसी कर्मी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही