Search

 
 
 

लातेहार : दवा समझ कर बुजुर्ग ने खा लिया जह’र, मौत

 
Latehar : जिले के गारु थाना क्षेत्र के धागरटोला ग्राम के लोहारटांड गांव में जहर खाने से एक वृद्ध की मौत शनिवार की देर रात्रि में हो गई. मृतक की पहचान लोहारटांड़ निवासी बालेश्वर उरांव (60) के रूप में की गयी है. मृतक के भाई रामेश्वर उरांव ने बताया कि उसके भाई की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी. घर पर ही उसका इलाज चल रहा था. शनिवार को घर में कोई नहीं था. इसी दौरान उसके भाई ने जहर को दवाई समझ कर खा लिया. इसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. जब परिजन घर पहुंचे तो बालेश्वर को अचेतावस्था में पाया. आनन-फानन में उसे गारु रेफरल अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लातेहार रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया. रविवार को सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही