Search

 
 
 

लातेहारः जमीन विवाद में हुए हमले में बुजुर्ग की मौत, विरोध में सड़क जाम

मृतक तैयब मियां के पुत्र शाहिद अंसारी ने बालूमाथ थाने में लिखित शिकायत की है. शाहिद ने कहा कि उसके पिता तैयब मियां व गांव के मोहन महतो के बीच जमीन व रास्ता का पुराना विवाद था. गुरुवार को मोहन महतो अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ उसके घर पहुंचा और हंगामा करने लगा.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ में रास्ते की जमीन के विवाद में हुए हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना गुरुवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के जिलंगा में हुई. इस संबंध में मृतक तैयब मियां के पुत्र शाहिद अंसारी ने बालूमाथ थाने में लिखित शिकायत की है.


थाने में दिए आवेदन में शाहिद ने कहा है कि उसके पिता तैयब मियां व गांव के मोहन महतो के बीच जमीन व रास्ता का पुराना विवाद था. गुरुवार को मोहन महतो अपनी पत्नी पनवा देवी और दो बेटे द्वारिका प्रसाद व आनंद कुमार के साथ उसके घर पहुंचा और हंगामा करने लगा. शोरगुल सुनकर पिता तैयब मियां घर से बाहर निकले, तो मोहन महतो उसकी पत्नी व दोनों बेटों ने उनपर हमला कर दिया. इसमें पिता मूर्छित हो कर गिर पड़े. कुछ ही क्षण में उनकी मौत हो गई.


घटना के बाद मोहन महतो, पनवा देवी व उनके दोनों पुत्र मौके से फरार हो गए. घटना के विरोध में व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष के ग्रामीणों ने बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ को सुबह 9:00 बजे से जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंची बालूमाथ पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही