Search

 
 
 

लातेहार: 25 फरवरी को होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव, तैयारियां पूरी

 
Latehar : लातेहार में अधिवक्ता संघ के सत्र 2023-25 के पदाधिकारियों का चुनाव 25 फरवरी को किया जायेगा. जिसकी जानकारी सहायक चुनाव आयुक्त सह अधिवक्ता संतोष रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि सात फरवरी को मतदाताओं के सूची का प्रकाशन किया जायेगा. 8 व 9 फरवरी को आपत्ति दर्ज की जा सकेगी. जबकि 10 फरवरी को मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. 13 व 14 फरवरी को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री व प्रपत्र जमा लिया जायेगा. 15 फरवरी को स्क्रूटनी की जायेगी. 16 फरवरी को नाम वापसी व उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन किया जायेगा. 25 फरवरी को सुबह 9 बजे से मतदान होगा और ढाई बजे से मतों की गिनती की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:-  शहीद">https://lagatar.in/martyr-jawan-abhishek-kumars-family-will-get-compensation-of-ten-lakh-rupees/">शहीद

जवान अभिषेक कुमार के परिजनों को मिलेगा दस लाख रुपये का मुआवजा

12 पदों के लिए होगा चुनाव सहायक चुनाव आयुक्त संतोष रंजन ने बताया कि कुल 12 पदों के लिए चुनाव कराये जायेंगे. जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, संयुक्त सचिव (पुस्तकालाध्यक्ष), कोषाध्यक्ष व सहायक कोषाध्यक्ष के एक-एक पद व कार्यकारिणी सदस्यों के पांच पदों के लिए चुनाव कराया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-car-accident-in-sindri-driver-narrowly-escaped/">धनबाद:

सिंदरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

[wpse_comments_template]

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही