Search

 
 
 

लातेहार : 8 अगस्त को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला प्रबंधन समिति का चुनाव

 
सदस्यों की सूची जारी की गयी, 24 तक कर सकते हैं आपत्ति दावा, 26 को मिलेगा नामांकन प्रपत्र जिला प्रबंध समिति की पहली बैठक 11 अगस्त को Latehar: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, लातेहार के जिला प्रबंधन समिति का गठन व चुनाव आगामी आठ अगस्त को किया जायेगा. इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी के निवार्ची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने सूचना जारी की है. उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को नामांकन हेतु फार्म उपलब्ध कराये जायेंगे. एक अगस्त को नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. दो अगस्त को स्क्रूटनी की जायेगी जबकि तीन अगस्त को नामांकन वापस लिया जा सकेगा. आठ अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आमसभा और चुनाव कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें :बिटिया">https://lagatar.in/daughter-is-gods-precious-gift-dr-shraddha/">बिटिया

भगवान का बहुमूल्य तोहफा : डॉक्टर श्रद्धा

8 अगस्त को ही परिणाम होगा घोषित

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 8 अगस्त को ही दोपहर तीन बजे के बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे. वहीं जिला प्रबंधन समिति की पहली बैठक 11 अगस्त को आयोजित की जायेगी. निवार्ची पदाधिकारी ने बताया कि निवार्चन में भाग लेने वाले सदस्यों की सूची, मतदाताओं की सूची अनुमंडल कार्यालय, लातेहार के अलावा सभी प्रखंड कार्यालय और जिला के वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है. अगर इसमें किसी को किसी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो वे 24 जुलाई तक अनुमंडल कार्यालय में आपत्ति दाखिल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-weak-monsoon-humid-summer/">झारखंड

: कमजोर मानसून, सावन में भी उमस भरी गर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही