Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रेडक्रॉस सोसायटी का चुनाव अब 11 अगस्त को समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
पहले आठ अगस्त हो होना था चुनाव Latehar: भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, लातेहार के जिला प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव अब 11 अगस्त को होगा. पहले यह चुनाव आठ अगस्त को होना था. इस आशय की जानकारी निवार्ची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने एवं अन्य निवार्चन प्रक्रियों की तिथि में बदलाव किया गया है. अब नामांकन पत्र तीन अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न तीन बजे अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार के कार्यालय वेश्म में दाखिल किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें :केके">https://lagatar.in/kk-rao-became-the-new-registrar-of-jharkhand-central-university/">केके

राव बने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/rrrr-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

स्क्रूटनी 4 अगस्त को होगी : शेखर कुमार

निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि स्क्रूटनी चार अगस्त को की जायेगी तथा पांच अगस्त को नाम वापस लिये जा सकेंगे. आमसभा व जिला प्रबंध समिति के 15 सदस्यों का चुनाव 11 अगस्त की पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में किया जायेगा. परिणाम भी इसी तिथि को घोषित की जायेगी. जिला प्रबंधन समिति की पहली बैठक की उपायुक्त सह भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, लातेहार के अध्यक्ष की अध्यक्षता में की जायेगी. बता दें कि कुल 15 सदस्यों का चुनाव मतदान के द्वारा किया जायेगा. निर्वाचित सदस्य चेयरमेन, वायस चेयरमेन, सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन करेंगे. दूसरी खबर

करंट लगने से किसान की मौत

Balumath (Latehar):  बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर ग्राम के सुइयाटोला में करंट लगने से एक 29 वर्षीय युवा आदिवासी किसान मुन्ना उरांव की मौत हो गयी. वह सुकरा उरांव का पुत्र था. बताया जाता है कि मुन्ना उरांव सोमवार सुबह अपने खेतों में काम कर रहा था. इसी दौरान वह पास में टूट कर झूल रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. वह वह बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया. परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बेहाशी की हालत में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच प्रारंभ किया. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-build-two-mini-solar-powered-cold-storages-deputy-commissioner/">गोड्डा

: दो मिनी सौर चालित कोल्ड स्टोरेज का करें निर्माण : उपायुक्त

बिजली तार को दुरूस्त करने की मांग

घटना पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नागदेव उराव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उराव, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि आमिर हयात व झामुमो के जिला संयुक्त सचिव मो इमरान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होने झूल रहे तारों को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि घटना की पुनरावृति नहीं हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही