Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : चुनावी पाठशाला का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar: सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय चंदनडीह, अंबाटीकर और बानपुर में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान 17 वर्ष के छात्र व छात्राओं को मतदान व मतदाता के महत्व से अवगत कराया गया. मौके पर पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने मतदाता बनने की अर्हर्ताओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब साल में चार बार पहचान पत्र बनाने का कार्य किया जाता है. आगामी 27 अक्टूबर से पुनः उक्त अभियान की शुरुआत की जायेगी. सभी युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य सभी बूथों के बीएलओ द्वारा किया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों का डाटा ए-विद्यावाहिनी से संग्रह कर सीधे प्रपत्र- छह के सभी भावी मतदाता का भेजा गया है. इसे भी पढ़ें-NIA">https://lagatar.in/nia-and-jharkhand-polices-most-wanted-naxalite-arrested-with-a-reward-of-eight-lakhs/">NIA

और झारखंड पुलिस का मोस्टवांटेड आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील

बीएलओ से माध्यम से उसे स्कूलों में वितरण कर फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है. उन्होने स्थानीय नागरिक व जनप्रतिनिधियों से युवा मतदाताओं को जागरूक करने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की है. मौके पर डीडीओ शारदा कुमारी, रिचा कुमारी, सुशील तिवारी, संजय द्विवेदी, ओमप्रकाश, मधु बेक, राकेश तिवारी, बीएलओ रेखा देवी, बिमला देवी, सोनिया देवी, सुनीता देवी, छात्रा प्रिया कुमारी, सुमन कुमारी, सलीमा खातून, तनु कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजना देवी, नीलम देवी, लखपति देवी व द्रौपदी देवी आदि उपस्थित थीं. दूसरी खबर

लातेहार रायल्स और लातेहार बुल्स जीता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/khiladiyon-ke-sath-amlesh-singh-_940-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Latehar: मंगलवार को जिला स्टेडियम मे खेले जा रहे लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग के मैचों में लातेहार रायल्स व लातेहार बुल्स ने अपने अपने मैच जीत लिये. पहला मैच लातेहार फाइटर तथा लातेहार रॉयल्स के बीच खेला गया. लातेहार फाइटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाये. आर्यन तिवारी 46 व रोहित महतो ने 27 रनों का योगदान दिया. लातेहार रॉयल्स की ओर से आर्यन अग्रहरी ने तीन तथा राजा तिवारी, विकास पांडेय व अमन मोदनवाल ने एक- एक विकेट लिए. लातेहार रॉयल्स ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया. आर्यन अग्रहरी ने 37 व विकास पांडेय ने 22 रनों का योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच लातेहार रॉयल्स के आर्यन अग्रहरी को चुना गया. मैच में अंपायर विजय रोहित तथा धीरेंद्र सुरवाड़ तथा स्कोरर लवकुश कुमार थे. इसे भी पढ़ें-अमर">https://lagatar.in/amar-bauri-got-the-status-of-leader-of-opposition-in-jharkhand-assembly/">अमर

बाउरी को झारखंड विधानसभा में मिला नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

लातेहार बुल्स एकतरफा मुकाबले में जीता

दूसरा मैच लातेहार बुल्स तथा लातेहार सुपरकिंग के बीच खेला गया. लातेहार सुपरकिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 73 रन ही बना सकी. अतुल कुमार गुप्ता 19 तथा युवराज ने 16 रनों का योगदान दिया. लातेहार बुल्स की ओर से प्रशांत सुमन ने तीन, राकेश साहू तथा शनि सचिन तिवारी ने दो- दो विकेट लिये. लातेहार बुल्स ने 10 वें ओवर में ही चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया. जयदेव 25 , अनिकेत पाठक 23 तथा शनि सचिन तिवारी ने 18 रनों का योगदान दिया. लातेहार सुपरकिंग की ओर से शुभम कुमार ने दो, रौनक तथा वैभव विशाल ने एक-एक विकेट विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच लातेहार बुल्स के शनि सचिन तिवारी चुने गये. मैच के अंपायर दीपक कुमार गुप्ता तथा उज्ज्वल कुमार सिंह तथा स्कोरर समरेश कुमार बादल थे. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. तीसरी खबर

डेंगू को लेकर किया जा रहा दवा का छिड़काव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/kiya-ja-raha-chidhaw-n_240-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar: नगर पंचायत क्षेत्र मे डेंगू को लेकर एहतियात के तौर पर मच्छरनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है. क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर ने बताया कि नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत के वार्ड एक से मच्छरनाशक दवाइयों का छिड़काव मंगलवार से शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी 15 वार्डों में क्रमवार दवाइयों का छिड़काव किया जायेगा. इससे पूर्व भी मच्छरनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही