Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बिजली बिल ब्याज माफी शिविर का आयोजन

Latehar : झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रही बिजली बिल में ब्याज माफी योजना के तहत सदर प्रखंड के इचाक पंचायत में एक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि कार्यपालक विद्युत अभियंता मो. शमशाद आलम के निर्देश पर इस शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 88560 रुपये राजस्व की वसूली की गयी. जबकि इस योजना के तहत 28267 रुपये की ब्याज माफी की गयी. श्री कुमार ने बताया कि यह योजना आगामी 30 जून तक चलेगी. उन्होंने इस योजना का लाभ उठाने की अपील की. कहा कि वैसे उपभोक्ता जिनका कनेक्शन कट गया है या फिर काफी दिनों से जिनका बिल नहीं आ रहा है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ऐसे उपभोक्ताओं पर सर्टिफिकेट केस किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2016-yogendra-saos-petition-dismissed-hc-said-no-need-for-cbi-inquiry/">राज्यसभा

चुनाव 2016: योगेंद्र साव की याचिका खारिज, HC ने कहा- CBI जांच की जरूरत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही