Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूलने के लिए चलाया अभियान, काटे कनेक्शन

Latehar : बिजली विभाग बकाया बिल वसूलने के लिए अभियान चलाया. इलेक्ट्रिक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (विद्युत कार्यपालक अभियंता) शमसाद आलम के निर्देश पर जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया गया. कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल दस हजार से अधिक है, उनके घरों में बिजली का कनेक्शन काट दिया गया. वहीं कुछ लोगों ने ऑनलाइन एवं एटीपी सेंटर में जाकर अपना बकाया बिजली बिल जमा किया. अभियान में अंकित कुमार, छोटन यादव, योगेंद्र सिंह, जीतेंद्र महतो, फुलेश्वर महतोस, धनंजय सहित कई लोग शामिल रहे. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ajsu-will-win-ramgarh-bypoll-and-double-engine-government-will-be-formed-in-2024-dev-sharan-bhagat/">रामगढ़

उपचुनाव आजसू जीतेगी और 2024 में डबल इंजन की सरकार बनेगी- देव शरण भगत)

बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

अंकित कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बकायादारो से जल्द बिल का भुगतान करने की अपील की. कुमार ने कहा कि बिजली बिल जमा नहीं करने वालों का बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा. बिजली कनेक्शन कटने के बाद अगर बिजली चोरी करते पाये गये तो उनपर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा एक सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है. इसके लिए घरों में वैद्य एवं चालू हालत में बिजली मीटर का रहना आवश्यक है. कनीय विद्युत अभियंता ने घर में बिजली मीटर लगाने के लिए विभाग से संपर्क करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : पुष्पा">https://lagatar.in/pushpa-shastri-became-president-and-saroj-became-secretary-of-hazaribagh-wushu-association/">पुष्पा

शास्त्री अध्यक्ष और सरोज कुमार बने हजारीबाग वूशु एसोसिएशन के सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही