Search

 
 
 

लातेहार : बिजली ट्रांसफॉर्मर एक साल से खराब, अंधेरे में जी रहे हैं गांव के लोग

 
Latehar : बालूमाथ भगिया पंचायत के करहवाह टोला में पिछले एक साल से बिजली का ट्रांसफॉर्मर खराब है. ग्रामीणो ने इसकी जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक न तो ट्रांसफॉर्मर को ठीक किया गया और ना ही उसे बदला गया. जिसकी वजह से लोग बिना बिजली के जीने को विवश हैं. 1 साल से बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढाई व महिलाओं का कार्य बाधित हैं. लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे मुहल्ले में जाना पड़ता हैं. किसान पंप से पटवन नहीं कर पा रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-youth-force-distributed-blankets-among-needy-people-in-gomo/">धनबाद:

 गोमो में यूथ फोर्स ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कंबल

बीजेपी ने ट्रांसफॉर्मर ठीक करवाने का दिया आश्वासन

मामले की जानकारी मिलने पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा व अमित कुमार गांव पहुंचे और खराब ट्रांसफॉर्मर की जानकारी ली और ठीक करवाने का आश्वासन भी दिया. मौके पर बीजेपी नेता सुरेंद्र मुंडा, रघुनंदन सोनी, लालमोहन मुंडा, किशुनदेव लोहरा, लालकू मुंडा, धर्मदेव भगत, दिलीप लोहरा, कालेश्वर लोहरा, विजय लोहरा व संदीप लोहरा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-demanding-extortion-from-businessman-went-to-jail/">धनबाद:

व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोपी गए जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही