Search

 
 
 

लातेहार : हाथी ने बाइकसवार पर किया हमला, भाग कर बचायी जान

 
Latehar  :   जिले में सुदुरवर्ती इलाकों में लगातार हाथियों का आतंक जारी है. रात के अंधेरे में जब ग्रामीण सो रहे होते हैं तभी गांव में हाथियों के झुंड का कहर देखने को मिलता है. हाथी ग्रामीणों के घर में रखे अनाज को खाने के लिए दीवार को तोड़ देते हैं.. डर के साये में गांव के लोग जीवन बीता रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सोमवार की सुबह घटीत हुई. पूरी घटना जिले के बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर-गारू मार्ग  ही है जहां जंगली हाथियों के एक झुंड ने एक बाइक सवार पर हमला कर दिया. बाइक सवार ने किसी प्रकार एक गड्डे में छिप कर अपनी जान बचायी. जब बाइक सवार नहीं मिला तो हाथियों ने गुस्से में उसके बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार गारू प्रखंड के विद्युत कर्मी अनुज कुमार सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे अपनी बाइक से चैनपुर ग्राम अपने घर जा रहे थे. इसी बीच छिपादोहर-गारू पथ में लाभर नाका के समीप मुख्य सड़क में हाथियों के एक झुंड ने उसे देखते ही उस पर हमला कर दिया. बाइक सवार अनुज किसी तरह बगल में वन विभाग के द्वारा खोदे गये एक ट्रेंच में छिप कर अपनी जान बचायी. जब अनूज हाथियों को नहीं मिला तो हाथियों ने उसकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया. इसके बाद काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पर जुट गये और छिपादोहर-गारू पथ को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर छिपादोहर थाना प्रभारी विश्वजीत तिवारी व वनपाल नंद कुमार मेहता जाम स्थल पहुंचे. ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बाद में थाना प्रभारी व वनपाल ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया. वनपाल श्री मेहता ने क्षतिग्रस्त बाइक को ठीक करने के लिए मुआवजा देने की बात कही.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही