Search

 
 
 

लातेहार : कुजरूम जंगल में हाथी की मौत, नहीं कराया गया पोस्टमार्टम

 
Latehar: लातेहार जिला के कुजरूम बीसी -02 के सिनवारखाड़ के पास नदी किनारे एक मृत हाथी को दफनाने का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय ग्रामीण के मुताबिक घटना 19 मार्च की बताई जा रही है. ग्रामी प्रधान ललू उरांव ने बताया कि हाथी की मौत के बाद वन विभाग के कर्मियों ने काफी गोपनीयता बरती ताकि इसकी जानकारी लीक ना हो जाये. शव को दफनाने के लिये जेसीबी व नमक का उपयोग किया गया. बिना पोस्टमार्टम के हाथी को दफनाया गया है. ग्रामीणों ने इस मामले में डीसी से जांच की मांग की हैं. वहीं मामले को लेकर जब पशु चिकित्सा पदाधिकारी मीरा कुमारी से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि मार्च महीने से लेकर अब तक किसी वन्य जीव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है. पीटीआर के उप निदेशक कुमार आशीष ने हाथी के मारे जाने की घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि अगर ऐसी बात है तो इसकी जांच करायी जायेगी. इसे भी पढ़ें: गर्मी">https://lagatar.in/consume-these-fruits-in-summer-stay-healthy/">गर्मी

के मौसम में करें इन फलों का सेवन, रहेंगे स्वस्थ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही