Search

 
 
 

लातेहार: PTR में हथनी की मौत, विभागीय जांच शुरू

 
Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व ( पीटीआर) के उत्तरी प्रमंडल के बेतला वन क्षेत्र में एक हथनी की मौत हो गयी है. बता दें कि पिछले पांच-छह दिन पूर्व दो नर हाथियों के बीच बेतला पार्क के रोड नंबर-3 के बोतीया जंगल में संघर्ष हुआ था. इस संघर्ष में एक हथनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. घायल हथनी पर नजर रखने के लिए पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमंडल, मेदिनीनगर के उप निदेशक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी. टीम विगत चार दिनों से लगातार उसकी निगरानी कर रही थी. पशु चिकित्सक डॉ. फरहत जब्बार और डॉ. सुनील कुमार द्वारा घायल हथनी का उपचार भी किया जा रहा था. लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही. सभी प्रयासों के बावजूद घायल हथनी को बचाया नहीं जा सका और शनिवार को हथनी की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें – ट्रंप-जेलेंस्की">https://lagatar.in/heated-debate-between-trump-and-zelensky-russia-expressed-happiness-said-zelensky-got-a-strong-slap/">ट्रंप-जेलेंस्की

के बीच तीखी बहस, रूस ने खुशी जताई, कहा, जेलेंस्की को जोरदार तमाचा मिला…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही