Search

लातेहार: हाथियों का कहर जारी, किसानों की फसल को रौंदकर किया बर्बाद

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में हाथियों का कहर जारी है. एक माह से हाथियों का झुंड बालूमाथ के जंगलों में भ्रमणशील है. हाथी लोगों के घर व फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. लेकिन वन विभाग की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है. शुक्रवार की रात हाथियों के एक झुंड ने मारंगलोइया पंचायत के हेबना व जिलंगा गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने दर्जनों किसानों के खेंतों में लगी सब्जियों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. हाथी ने हेबना ग्राम के किसान लालदेव महतो, विश्वनाथ महतो, रामवृक्ष महतो, भागीरथ महतो, लाटोरी महतो, पिंटू कुमार , अनूप वर्मा, विशेश्वर महतो, वासुदेव महतो, दामोदर महतो के खेतों में लगे गेहूं, कद्दू, टमाटर, गाजर व बीट सहित अन्य फसलों को रौद कर बर्बाद कर दिया. किसानों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी दिलीप भगत ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया. इसे भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-rs-more-college-tell-the-students-how-to-prevent-cyber-fraud/">धनबाद

: आरएस मोर कॉलेज में छात्रों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp