Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

Latehar: महुआडांड़ प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. मंगलवार की रात हाथियों ने पीटीआर के बारेसांढ़ रेंज के दुरुप ग्राम के छगराही लालटांड निवासी धनसाय मुंडा के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया, और घर में रखे अनाजों को चट कर गए. हाथियों ने यहां दिनेश मुंडा के पक्के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, और करीब एक क्विंटल धान बर्बाद कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी वनपाल सलमोन कुल्लू, ट्रैकर हरकेश यादव, नसरूल अंसारी, अशोक उरांव, नरेश यादव, अलेक्जेंडर मिंज घटनास्थल पहुंचे और क्षति का आंकलन किया. उन्होंने कागजी प्रक्रिया पूरा कर उचित मुआवजा देने की बात कही. इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि दो वर्ष पहले भी हाथियों ने उनके घरों को ध्वस्त कर घर में रखे अनाज चट कर गए थे. लेकिन वन विभाग के द्वारा आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया. वहीं मंगलवार की रात ही महुआडांड़ रेंज के मेढ़रुवा टोला के बालामहुआ निवासी अजय यादव, कृष्णकांत यादव व अशोक यादव के घरों को भी जंगली हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे अनाज को खा गया. इसे भी पढ़ें-हम">https://lagatar.in/hum-adani-ke-hain-kaun-100th-question-of-congress-to-modi-government-in-the-series-jpc-was-demanded-earlier/">हम

अडाणी के हैं कौन… श्रृंखला का कांग्रेस का मोदी सरकार से 100वां सवाल, पहले भी जेपीसी की मांग थी और आज भी रहेगी…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही