Search

 
 
 

लातेहार: हाथियों ने दो गांवों में चार घरों को किया ध्वस्त

 
Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. कई दिनों से हाथी प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में जमकर उत्पात मचा रहे हैं. एक सप्ताह पहले हाथियों ने नेतरहाट में एक वृद्ध रति किसान की जान ले ली थी. मंगलवार की रात हाथियों ने पांच घरों को ध्वस्त कर दिया था और अब बुधवार की रात हाथियों ने प्रखंड के गढ़बुढनी पंचायत के बराही में तीन घर व बरोधि ग्राम में एक घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही घरों में रखे अनाज को खा गये. पीड़ित परिवारों में असरिता देवी, गालो देवी, बिष्णु लोहरा, इलियास मुंडा व पितर मुंडा का नाम शामिल है. ग्रामीणों ने बताया कि रात 10.30 बजे हाथी गांव में घुसे थे. जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. सूचना मिलने पर वन विभाग के वनपाल अजय टोप्पो व वन विभाग की टीम रात 1 बजे से ही हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे. हालांकि उनके प्रयास से हाथी जंगल की ओर भाग गये. अजय टोप्पो ने क्षति का आंकलन किया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने की बात कही. इसे भी पढ़ेंझारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-itki-tuberculosis-sanatorium-amendment-bill-passed-amid-uproar/">झारखंड

विधानसभाः हंगामे के बीच इटकी टुब्रोक्लोसिस सेनेटोरियम संशोधन विधेयक पास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही