Search

 
 
 

लातेहार: वृद्ध महिला को हाथियाें ने पटक कर मार डाला

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड के शेरेगाड़ा पंचायत के हड़ही जाला में मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान हाथियों ने एक वृद्ध महिला जसोइया मसोमत को पटक कर मार डाला. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों की संख्या तकरीबन 12 थी. घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने मृतका के परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान ग्रामीण वन विभाग के प्रति खासे आक्रोशित थे. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जिप सदस्य ने घटना की जानकारी डीएफओ रौशन कुमार को दी. जिसके बाद रौशन कुमार ने प्रावधानों के अनुसार मुआवजा व अन्य सुविधायें देने की बात कहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि वन विभाग हाथियों को भगाने का प्रयास कर रही है. मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, विजय यादव, शैलेश सिंह, मनोज यादव, पंचायत समिति सहेंद्र राम, पूर्व मुखिया सुरेंद्र ओरांव, मोहन पांडेय, कार्तिक उरांव, महेंद्र यादव, अरुण चौधरी, उदय गंझू, विजय गंझू, विजय राम, जयराम उरांव, बालेश्वर उरांव, राजेंद्र यादव व विशुन यादव समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-criminals-raid-substation-security-personnel-held-hostage-looted-70-thousand/">धनबाद

: अपराधियों का सबस्टेशन पर धावा, सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना 70 हजार की लूट 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही