Search

लातेहार : सेवानिवृत्त लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रामाशीष चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई

Latehar : नेहरू युवा केंद्र, लातेहार के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रामाशीष चौधरी को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद 29 फरवरी को एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी गई. कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने किया. कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उन्हें उपहार भेंट की गई. उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया. कंचन कुमारी ने कहा कि श्री चौधरी एक मिलनसार एवं अपने कार्यों के प्रति सजग रहे हैं. उन्हें श्री चौधरी से बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ. नेहरू युवा केंद्र, लोहरदगा के जिला युवा पदाधिकारी ने कहा कि लोहरदगा में उनकी पहली पदस्थापना थी और वह बहुत कुछ नहीं जानते थे. श्री चौधरी से पहले दिन की ही मुलाकात में उनसे उनके घनिष्ठता हो गई थी. जो आज तक बरकरार है. उन्होंने उनके सुखद जीवन की कामना की. जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने भी रामाशीष चौधरी को एक मिलनसार एवं कुशल व्यक्ति बताया. कहा कि उन्होंने हर छोटे बड़े को सम्मान दिया. यही उनकी खासियत है. सेवानिवृत्त शिक्षक बलिराम सिंह ने कहा कि रामाशीष चौधरी ने हमेशा से ही अपने कार्य को प्राथमिकता दिया. पत्रकार आशीष टैगोर ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति एक सहज प्रक्रिया है. हर सरकारी सेवक को इससे गुजरना पड़ता है. जिस दिन सरकारी सेवा में आते हैं, उसी दिन रिटायरमेंट की तिथि भी निर्धारित हो जाती है. उन्होंने श्री चौधरी के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर करने की कोशिश की. अपने कार्य से कभी विमुख नहीं हुआ. लातेहार की स्मृति सदैव उनके साथ रहेगी. कार्यक्रम में रांची से जुड़े कई लोगों ने भी ऑनलाइन शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर यादव कला जत्था के नागेश्वर यादव, रंजीत यादव, राज साउंड के संजय प्रसाद गुड्डू, बजरंगी प्रसाद और एमटी मनीष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : MP">https://lagatar.in/mp-14-people-died-20-injured-when-vehicle-overturned-in-dindori-cm-announced-compensation/">MP

: डिंडोरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 की मौत, 20 घायल, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp