Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मोमिन कॉन्फ्रेंस की बैठक में शिक्षा पर जोर

Balumath (Latehar) : बारियातु प्रखंड मुख्यालय के मकतब परिसर में रविवार को मोमिन कांफ्रेंस के प्रखंड कमेटी की बैठक मो शमीम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मो. शमीम ने कहा कि समाज के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है. उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी तालीम देने की बात कही. कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें अच्छे समाज में रखना भी जरूरी है. बताया गया कि विद्यालय में उर्दू के शिक्षक नहीं रहने के कारण मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र व छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. विद्यालय में उर्दू शिक्षक की मांग को लेकर उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा आगामी 14 फरवरी को खतियानी जोहार यात्रा में शिकरत करने आ रहे मुख्यमंत्री का भी ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मौलाना अबु शहमा, मो क्यूम, मो बेलाल, मो सफीर, मो अफजल, मो मिस्टर महमूद आलम, शफीक, अमजद, अफजल, मुमताज, महबूब आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: Women’s">https://lagatar.in/womens-t20-world-cup-india-beat-pakistan-by-7-wickets-jemima-played-a-stormy-inning/">Women’s

T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धोया, जेमिमा ने खेली तूफानी पारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही