Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः 8.20 लाख में महाशिवरात्रि मेले की बंदोबस्ती

Latehar: स्थानीय बाजारटांड़ में लगने वाले वार्षिक महाशिवरात्रि मेले की बंदोबस्ती 8.20 लाख रुपये की में की गई है. नगर पंचायत कार्यालय में मेले की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक का आयोजन किया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार उपिस्थत थे. खुली डाक में कुल दस लोगों ने भाग लिया. मेला बंदोबस्ती की सरकारी दर आठ लाख रुपये निर्धारित की गयी थी. आठ लाख 20 हजार रुपये की सर्वोच्च बोली लगाने वाले नागेंद्र पाठक को मेला की बंदोबस्ती की गई. कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोविड संक्रमण के कारण मेले की बंदोबस्ती नहीं हो पा रही थी, लेकिन इस वर्ष सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार, मेले की बंदोबस्ती की गई है. उन्होंने मेले में जुआ और अवैध शराब का कारोबार को नहीं होने देने के निर्देश दिये. साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से मेले का संचालन करने की हिदायत दी. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hemant-government-could-not-fulfill-its-promise-of-providing-employment-to-5-lakh-youth-till-date-jawaharlal-banra/">चाईबासा

: 5 लाख युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को आजतक पूरा नहीं कर पाई हेमंत सरकार – जवाहरलाल बानरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही