Search

 
 
 

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय के बाल वाटिका-3 में नामांकन कल से

 
Latehar : केंद्रीय विद्यालय लातेहार के बाल वाटिका -3 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन छह जुलाई से 18 जुलाई तक जमा लिया जायेगा. आवेदन केंद्रीय विद्यालय की वेबसाईट kvsonlineadmission.kvs.gov.in में जमा किया जा सकता है. इस आशय की जानकारी प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने दी. उन्होंने बताया कि बाल वाटिका-3 में नामांकन के लिए छात्र व छात्राओं की उम्र 31 मार्च 2023 को पांच वर्ष से अधिक लेकिन छह वर्ष से कम होनी चाहिए. बाल वाटिका-3 में अधिकतम 40 छात्रों का नामांकन होगा और इसमें एकल बालिका के तहत प्रवेश का प्रावधान नहीं है. प्राचार्या ने बताया कि प्रवेश की सभी शर्तें केंद्रीय विद्यालय संगठन के संशोधित प्रवेशिका दिशा-निर्देश 2023-24 के अनुसार लागू होंगी. इसे भी पढ़ें : 3000">https://lagatar.in/rs-3000-crore-land-compensation-scam-ed-cbi-and-government-seek-time-to-reply-in-hc/">3000

करोड़ भूमि-मुआवजा घोटाला: ED, CBI और सरकार ने HC में जवाब के लिए मांगा समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही