Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, कल से अखंड कीर्तन

Advertisement
Advertisement

22 जनवरी को होंगे कई कार्यक्रम

Latehar : शहर के मेन रोड के राधाकृष्ण मंदिर, ठाकुरबाड़ी में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति के राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी से मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. 20 जनवरी को अखंड कीर्तन के समापन के बाद भंडारा किया जायेगा. 21 जनवरी को संध्या छह बजे महाआरती व महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. जबकि 22 जनवरी को प्रात: नौ बजे से सुंदर कांड पाठ किया जायेगा. अपराह्न एक से पांच बजे तक भंडारा और रात्रि में सात बजे से मंदिर परिसर में बाहर से आये कलाकारों के द्वारा जागरण का किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में रवि कुमार गुप्ता, रंजन प्रसाद, अरविंद कुमार, विजय प्रसाद, अशोक कुमार, रामरेश कुमार, आंनद कुमार व ब्रजेश अग्रवाल आदि सक्रिय हैं. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सड़क में भगवा झंडा लगाया गया है.

श्रीरामनवमी महासमिति निकालेगी शोभा यात्रा

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर देश में खासा उत्साह है. लातेहार जिला में भी 22 जनवरी को विभिन्न मंदिर व धार्मिक स्थलों में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. श्रीरामनवमी पूजा महासमिति, लातेहार के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अपराह्न एक बजे से बाजारटांड़ से एक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर तक जायेगी और इसके बाद पुन: बाजारटांड़ पहुंचेगी. यहां लौटने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने इस शोभा यात्रा में भाग लेने की अपील की.

पंचमुखी मंदिर में भी होगा कार्यक्रम

शहर के स्टेशन रोड में राजहार के पंचमुखी मंदिर में भी आगामी 22 जनवरी को विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. पूजा के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. मंदिर में सजावट भी की जायेगी. आयोजन की सफलता के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद, संरक्षक गोविंद प्रसाद, मुरारी प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामदेव प्रसाद, विनीत कुमार मधुकर, विशाल चंद्र साहू, खुशी दयाल प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, शंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, विश्वजीत प्रसाद, सुनील कुमार, अमित राम व ओमप्रकाश आदि सक्रिय हैं.

वैष्णव दुर्गा मंदिर में होगा भजन-कीर्तन

22 जनवरी को शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक भजन व कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. मंदिर समिति के संरक्षक विनोद कुमार साहु, अभिनंदन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता, सह सचिव रंजीत कुमार व रवींद्र प्रजापति, उज्जवल कुमार, संजय प्रसाद, आकाश आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-olympic-qualifier-italy-beats-chile-in-shootout/">FIH

हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : इटली ने चिली को शूटआउट में हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही