Search

 
 
 

लातेहार : जिले में हर घर नल जल योजना फेल - प्रकाश राम

 
Latehar :  पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा है कि लातेहार जिले में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी हर घर नल हर घर जल योजना फेल हो चुकी है. जिले से लेकर राज्य स्तर के अधिकारी संवेदक के साथ मिलकर इस योजना में लूट मचा रखी है. श्री राम पत्रकरों के  सवालों के जवाब में यह बात कही. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रचंड गर्मी में लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं. लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. इस योजना में कहीं नल लगाया गया है, तो वहां पानी नहीं है. कहीं पाइप बिछाई गई है तो कनेक्शन नहीं दिए गए हैं. अधिकांश सोलर जलमीनार खराब पड़ी है. कहीं तो बिना काम कराए ही पैसा निकाल लिया गया है. कहीं बोरिंग कम की गई है, तो कहीं मटेरियल घटिया किस्म का लगाया गया. उन्होंने कहा कि वे इसके खिलाफ आन्दोलन करेंगे. मौके पर पवन कुमार, अनिल सिंह और विशाल चंद्र साहू मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-summer-camp-concludes-at-pm-shri-kendriya-vidyalaya/">लातेहार

: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में समर कैंप का समापन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही