Search

 
 
 

लातेहार : ईद को लेकर उत्साह, मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज का समय तय

 
Latehar/Balumath:  मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र माह-ए-रमज़ान के समापन पर मनाया जाने वाला ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में इसकी तैयारियां की जा रही है. जामा मस्जिद लातेहार में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी. जबकि मिल्लत मस्जिद अमवाटीकर में आठ बजे, करकट मस्जिद में 8.15 बजे, मौला अली मस्जिद रेलवे स्टेशन में 7.45 बजे और डुरूआ जामा मस्जिद में आठ बजे नमाज अदा की जायेगी. वहीं बालूमाथ ईदगाह में सुबह नौ बजे ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की जाएगी. ईदगाह कि साफ सफाई के साथ-साथ रंग रोगन की गयी है. नमाजियों की सुविधा के लिए सफबंदी समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं. बाजार में ईद को लेकर विशेष चहल पहल देखा जा रहा है. देर रात तक रोजेदारों को देखा गया. विशेष तौर पर कपडे, जूते चप्पल, सेवई, फल, ड्राई फ्रूट्स एवं अन्य खाद्य सामग्री के दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है. बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. बालूमाथ समेत धाधू, जिलंगा, मुरपा, शेरेगाड़ा, इटके, बारियातु, शिबला, फूलसु, मासियातु, बालू, लेजाग समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद-उल-फितर लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-dc-reviewed-the-work-related-to-election-preparation/">गढ़वा

: डीसी ने चुनाव की तैयारी से जुड़े कार्यों की समीक्षा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही