Search

 
 
 

लातेहार : लोक अदालत में 40 वादों का किया गया निष्पादन

 
Latehar : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए कुल 6 बेंचों का गठन किया गया था. इन बेंचों में कुल 40 वादों का निष्पादन किया गया और कुल 343919 रूपये राजस्व की वसूली की गयी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने लोक अदालत के बनाये गये विभिन्न बेंचों का निरीक्षण किया और अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं स्थायी लोक अदालत में लंबित वादों के निष्पादन के बाद प्रधान जिला जज श्री कुमार ने सात लाभुकों के बीच कुल 1,25,000 रूपये की राशि के चेक का वितरण किया. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनन्द, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार दास, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, अनुमंडलीय न्यायिक दण्डाधिकारी मिथिलेश कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रिका राम, सदस्य डॉ मुरारी झा व मो. शकील अख्तर समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laptop-and-mobile-stolen-from-home-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में घर से लैपटॉप व मोबाइल की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही