Search

 
 
 

लातेहार : लोक अदालत में चार मामलों का निष्पादन

 
Latehar:  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, लातेहार परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेंच बनाए गये थे. इन बेंचों में कुल चार वादों का निष्पादन किया गया और चार हजार रूपये राजस्व की वसूली की गयी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने बेंचों का निरीक्षण किया और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-training-given-to-micro-observer-of-dumri-by-election/">गिरिडीह

: डुमरी उप चुनाव के माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार दास, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजीव दास, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो नसीर अहमद, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार समेंत व्यवहार न्यायालय में कार्यरत कई अधिवक्ता व न्यायालय व विभिन्न विभागों के कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-seriously-injured-in-road-accident-referred-to-rourkela-2/">मनोहरपुर

: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही