Search

 
 
 

लातेहार : गणेश पूजा स्थलों का कार्यपालक पदाधिकारी ने लिया जायजा

 
Latehar:  इस साल भी गणेश पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) राजीव रंजन ने सोमवार को नगर पंचायत के सभी पूजा स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने शहर के राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुर बाड़ी) पहाड़पुरी और स्टेशन क्षेत्र डुरूआ के सोमेश्वर शिव मंदिर स्थित पूजा स्थलों का निरीक्षण किया. कार्यपालक पदाधिकारी ने पूजा स्थलों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पूजा आयोजन समिति के लोगों को हर संभव मदद करेगा. कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने आयोजन समिति को पूजा के दौरान बरती जाने वाली एहतियातों की जानकारी दी. कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसका सभी पूजा समिति के लोग ध्यान रखेंगे. मौके पर क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर, तहसीलदार राजू प्रसाद, समिति के बजरंगी प्रसाद, गौरव अग्रवाल, विनोद कुमार व संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-302-suspected-dengue-patients-found-30-confirmed-20-cases-of-chikungunya-found-in-ranchi/">झारखंडः

डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले, 30 में पुष्टि, रांची में चिकनगुनिया के मिले 20 मामले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही