Search

 
 
 

लातेहार : हिंदू महासभा समिति का विस्तार, मनोज जायसवाल बने अध्यक्ष

 
Latehar : हिंदू महासभा समिति (महुआडांड़) का विस्तार किया गया है. समिति के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समिति से निष्कासित कर दिया गया है. वहीं कईयों को समिति में जगह मिली है. समिति का मुख्य संरक्षक बृजमोहन जायसवाल, अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद व संतोष प्रसाद, महामंत्री विजय प्रसाद व भानू प्रासाद और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता को बनाया गया है. इसके अलावा मंत्री मनोज जायसवाल किराना, अवधेश जायसवाल, दिलीप प्रसाद गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुनील कुमार (छायावाणी) व राजीव कुमार (स्वीट पैलेस) , संगठन मंत्री रमेश जायसवाल, गणेश प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, कार्यालय मंत्री सत्यनारायण प्रसाद, मंटू प्रसाद और भंडारा प्रमुख हीरा जायसवाल, भोला सोनी व विनोद प्रसाद जायसवाल निर्वाचित हुए हैं.

27 लोगों को बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य

सलाहकार समिति में भुनेश्वर सिंह, बिहारी जायसवाल, अरूण कुमार जायसवाल, अंतु साव, बलराम प्रसाद, केश्वर जायसवाल, बैजनाथ प्रसाद, आनंद नाथ शाह, विरेंद्र प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद को शामिल किया गया है. मीडिया प्रभारी देवानंद प्रसाद व उत्तम कुमार को बनाया गया है. इसके अलावा 27 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही