Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : माओवादियों के ल‍िए वसूलने वाला गिरफ्तार

Latehar : महुआडांड़ पुलिस ने माओवादियों के सक्रिय सदस्य विशेश्वर कोरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह थाना क्षेत्र के अक्शी पंचायत के सेंबरखांड़ गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसे महुआडांड़ बाजार जाने के क्रम में सरनडीह ग्राम के पास से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं. म‍िले इनपुट के आधार पर पुल‍िस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि वह माओवादी मृत्युंजय भुइयां के दस्ते का सक्रिय सदस्य था. लेवी वसूलने का कार्य करने के अलावा वह दस्ते का हथियार लेकर चलता था. वर्ष 2015 में जब मृत्युंजय भुइयां उसके गांव गया था, तभी वह संगठन में शामिल हो गया था. विशेश्वर कोरवा ने छत्तीसगढ़ के ग्राम जलजली, महुआडांड़ के ग्राम उरूमबी, पेरवा, तिसिया, सेंबरखाड़, नेतरहाट थाना क्षेत्र के आधे व किरगी समेत कई जंगलों में रहकर लेवी वसूलने की घटनाओं में शामिल रहा है. जब वर्ष 2022 में बूढ़ा पहाड़ के इलाके के नवाडीह तिसिया व गढ़वा में पुलिस पिकेट का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो मृत्युंजय भुइयां व उसके सदस्य इलाका छोड़ कर भाग गये. विशेश्वर कोरवा दस्ता छोड़कर छत्तीसगढ़ के समारीपाठ में छिप कर रहा था. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी आशुतोष यादव के अलावा एसआई संजय रत्न व जफर तथा थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जडेजा">https://lagatar.in/kangaroo-trapped-in-jadejas-claws-ashwin-also-danced-the-whole-team-piled-on-177-in-the-first-innings/">जडेजा

के पंजे में फंसे कंगारू, अश्‍व‍िन ने भी नचाया, पहली पारी में 177 पर पूरी टीम ढेर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही