Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : छापामारी में नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Latehar : उत्पाद अधीक्षक प्रदीप सिन्हा के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के गोवा ग्राम में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. छापामारी का नेतृत्व अवर निरीक्षक (उत्पाद) अभिषेक कुमार ने किया. श्री कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि गोवा ग्राम में अवैध रूप से नकली शराब बेची जा रही है. सूचना का सत्यापन करने के बाद रिंकू सिंह उर्फ टिंकू सिंह के घर सह किराना दुकान में छापेमारी की गयी. इस दौरान उनके घर के रसोई से 180 एमएल का स्टेरलिंग रिजर्व बी-7 ब्रांड का 25 बोतल नकली शराब एवं टनाका ब्रांड के 180 एमएल की 15 देशी शराब की बोतल बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि मौके से रिंकू सिंह उर्फ टिंकू सिंह को उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a), 52(d) तथा 55 के तहत गिरफ्तार कर वाद संख्या 164/23 के तहत जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/sarhuls-dhoom-in-ranchi-see-photos-of-shobha-yatra/">रांची

में सरहुल की धूम, देखें शोभायात्रा की तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही